डॉ. शेर सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 53 लोगों ने किया रक्तदान

मानवता की सच्ची सेवा है रक्तदान – डॉ. वेद बेनीवाल

  • रिपोर्ट: एम पी भार्गव

ऐलनाबाद: स्वर्गीय डॉ. शेर सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर निफा संस्था शाखा ऐलनाबाद द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन पंचायत भवन ढाणी लखजी में किया गया। इस शिविर में पांच महिलाओं सहित कुल 53 लोगों ने रक्तदान कर दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिवार ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने दिखाया उत्साह
डॉ. शेर सिंह की पुत्री चिंतन शेर (एक्सईएन, बिजली विभाग सिरसा) एवं उनके परिजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बिजली विभाग के कर्मचारियों सहित आसपास के गांवों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया।

शिव शक्ति ब्लड बैंक ने दी सेवाएं
शिव शक्ति ब्लड बैंक, सिरसा की टीम ने डॉ. आर.एम. अरोड़ा के नेतृत्व में रक्त संग्रहण का कार्य किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक संचालक डॉ. वेद बेनीवाल ने डॉ. शेर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा:

“रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है, इससे न केवल किसी की जान बचाई जाती है बल्कि शरीर भी स्वस्थ रहता है और आत्मिक संतुष्टि मिलती है।”

A blood donation camp was organized on the death anniversary of Dr. Sher Singh, 53 people donated blood

निफा द्वारा देशभर में आयोजित होते हैं रक्तदान शिविर
निफा के प्रांतीय संयोजक बनवारी लाल सहारण ने जानकारी दी कि निफा संस्था देशभर में महान विभूतियों की जयंती और पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित करती है। ऐलनाबाद शाखा के अध्यक्ष जयकरण कटारिया के नेतृत्व में यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समाजसेवियों की रही भागीदारी
इस अवसर पर चिंतन शेर, डॉ. वेद बेनीवाल, सरपंच मलूक सिंह, बनवारी लाल सहारण, जयकरण कटारिया, रवि लड्डा (पूर्व अध्यक्ष), देवीलाल कटारिया, भंवर सिंह, नरजीत सिंह इंसा, अजय चौधरी, किशोर कंबोज, भानी सिंह राजपूत, निशा सिहाग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.