एनडीए में आने पर कोई तनाव नहीं, मैं पलटा नहीं बल्कि पटक रहा हूँ – जयंत

सिकन्द्राबाद – क्षेत्र में गाँव भटौना में जयंत चौधरी की सभा मे भारी भीड़ मौजूद रही। जयंत चौधरी के मंच पर आते ही चौधरी चरण सिँह अमर रहें के नारों से पूरा पांडाल गूंजने लगा।दगड़े वाले बाबा के जयजयकार के नारे भी लगे। उमस भरी गर्मी में भी लोग जयंत चौधरी को सुनने के लिए बेताब नज़र आये । मंच पर बड़ी माला के साथ जयंत चौधरी, भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा एवं विधायक लक्ष्मीराज का स्वागत किया गया उसके अलावा लक्ष्मीराज सहित मीनाक्षी सिँह व अन्य ने भी जयंत चौधरी को भेंट किये उपहार।।जयंत बोले यहाँ में अपने गाँव मे आया हूँ।अपने लोगों के बीच आया हूँ।अब जब लोकदल और भाजपा एक हो गए हैं।तो यहाँ से भाजपा के प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को भारी बहुमत से जिताएँ।बसपा छोड़कर लोकदल में आये मलूक नागर ने भी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम विधायक लक्ष्मीराज सिँह ने भी डॉ महेश को वोट देकर मोदी जी को मजबूत करने की कही बात।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विकास चौहान,खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिँह सुंदरपाल सिंह तेवतिया,सुरेश शर्मा सासंद प्रतिनिधि,हरीश चंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, हरेन्द्र पंवार अजित दोला,दीपक दुलहरा प आशीष उपाध्याय सहित पूरा मंच भाजपाइयों और लोकदल के नेताओं से भरा रहा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.