एमए भूगोल तृतीय सेमेस्टर में आशुतोष ने पाए सर्वोच्च अंक

सिकंदराबाद – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जेएस पीजी कॉलेज का एमए भूगोल तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया।घोषित परिणाम में छात्र आशुतोष वशिष्ठ ने सर्वाधिक 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. गजनफरउल्लाह ने बताया कि एमए तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में 29 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे। जिसमें छात्र आशुतोष वशिष्ठ ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम, सौरव कुमार ने 81.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय व छात्रा वंदना और संध्या प्रजापति ने 75 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही सुमैया ने 74.4 प्रतिशत, लाइबा अंसारी ने 74.2 प्रतिशत, फैजा अरशद ने 72.4 प्रतिशत, नेहा ने 71.4 प्रतिशत, निशा और गीता ने 71 प्रतिशत,मनीष ने 70.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए है। कॉलेज प्रबंधक नितिन भटनागर, प्राचार्या डॉ. स्वप्ना उप्रेती ने छात्र-छात्राओं को सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.