पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा को श्री रामलीला कमेटी ने किया सम्मानित

सिकंदराबाद – बृहस्पतिवार को श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने पत्रकार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। रामलीला कमेटी ने पत्रकार संघ के अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे ईमानदार व्यक्ति है तथा निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं।
इस मौके पर जितेंद्र गर्ग ने कहा कि पत्रकार संघ का यह सराहनीय कार्य है। इससे पत्रकारिता संघ को मज़बूती मिलेगी एवं संघ संगठित रहेगा। जगदीश बजाज ने कहा कि पिछले 20 से 25 सालों में अब तक पत्रकार संघ के अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ था। इस बार पत्रकार संघ का यह सबसे सराहनीय काम है। उन्होंने कहा कि मुकेश शर्मा निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं। वह निडर होकर पत्रकारिता करने के साथ-साथ ईमानदारी से कार्य करते हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे पत्रकारों की जरूरत है। पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि रामलीला समिति ने जो उनका सम्मान किया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी पत्रकारों की ओर से रामलीला समिति का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राकेश मोहन सर्राफ उर्फ मोनी, अर्जुन वर्मा, सुधीर तेवतिया, सोनू सैनी, हनी कंसल, रोहित बंसल उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.