पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के 8 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी लिस्ट में अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भूल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जीपी, फरीदकोट से करमजीत अनमोल, बटिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया, संगरूर से गुरमीत सिंह मीत और पटियाला से डॉक्टर बलबीर सिंह को पटियाल से टिकट दिया गया है।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों के ‘INDIA’ गठबंधन का हिस्सा है। हालांकि पंजाब में पार्टी बिना गठबंधन के अकेले सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.