“हमारा आँगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सिकंदराबाद – गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय “हमारा आँगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन सिकन्द्राबाद ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी दिव्यहंस एवं सहायक अध्यापिका शुभा पाण्डेय ने सयुंक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रेनू द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र सिकन्द्राबाद की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत ज्ञान की बेहद सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के दौरान सभी ए० आर०पी०, न्यायपंचायत वार कक्षा -1 के निपुण बच्चे, कक्षा -1 के नोडल शिक्षक, शिक्षक संकुल, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं बाल वाटिका से एक-एक निपुण बच्चे को उप-जिलाधिकारी सिकन्द्राबाद द्वारा स्कूल बैग एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सीडीपीओ एवं उपजिलाधिकारी द्वारा बच्चों व उनके अभिभाव‌को एवं आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में प्रतिभांग करने वाले प्रत्येक बच्चे को स्कूल बैग, स्कूल किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इसके उपरान्तं सभी को लंच बॉक्स एवं स्कूल बैग देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.