योगी 2.0 का पहला कैबिनेट विस्तार ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह, अनिल कुमार और सुनील शर्मा ने शपथ ली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट का मंगलवार को विस्तार हो गया। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल में चार नेताओं को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बीजेपी नेता दारा सिंह चौहान, आरएलडी विधायक अनिल कुमार और बीजेपी के विधायक सुनील कुमार शर्मा ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है।

इस मौके पर भी सभी नये मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई!

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं! उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई!

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.