गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा के नाम पर मुहर, लड़ेगे लोकसभा चुनाव

सिकंदराबाद:  भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा चुनाव-2024 हेतु डॉ. महेश शर्मा का नाम घोषित किया गया है। डॉ. महेश शर्मा को बीजेपी ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटो के सापेक्ष जारी पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई हैं। डॉ॰ महेश शर्मा भारत सरकार के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मन्त्रालय में स्वतन्त्र रूप से राज्य मन्त्री भी रह चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा चुनाव-2024 हेतु उनके नाम की घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.