Mock Drill: सिरसा के ऐलनाबाद में हवाई हमले से निपटने की मॉक एक्सरसाइज, 10 घायलों को बचाने का किया अभ्यास

Ellenabad Civil Defence Mock Drill (एम पी भार्गव): हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा और राहत एवं बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को ऐलनाबाद के लघु सचिवालय परिसर में नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। हरियाणा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न विभागों की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।

मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपात स्थिति में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय की स्थिति को परखना था।

Road Inauguration: ऐलनाबाद के मिर्जापुर गांव को मिली नई सड़क की सौगात, चेयरमैन भगवान सिंह बाजवा ने किया उद्घाटन

हवाई हमले में 10 लोगों के घायल होने की बनाई गई काल्पनिक स्थिति

अभ्यास के दौरान हवाई हमले में एक भवन के क्षतिग्रस्त होने और उसमें लोगों के फंसने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। इसमें 10 लोगों के घायल होने की सूचना दी गई। इनमें से छह घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने और चार को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार देने का अभ्यास किया गया।

ellenabad-civil-defence-air-raid-mock-drill-sirsa

क्षतिग्रस्त भवन से लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास

नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त भवन की पहली मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। इस दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाले तरीकों और संसाधनों का प्रदर्शन किया गया।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवकों ने घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

ellenabad-civil-defence-air-raid-mock-drill-sirsa

अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने का किया प्रदर्शन

मॉक एक्सरसाइज में अग्निशमन विभाग की टीम ने हवाई हमले के बाद संभावित आगजनी की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। फायर टीम ने आग पर काबू पाने और राहत कार्यों को सुरक्षित तरीके से संचालित करने का प्रदर्शन किया।

आपात स्थिति में विभागों के बीच समन्वय पर दिया जोर

अभ्यास के दौरान विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी तालमेल और तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इसके माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल, घायलों की सुरक्षित निकासी और जान-माल की सुरक्षा से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) को परखा गया।

इस अवसर पर डीएसपी सुभाष, नागरिक सुरक्षा अधीक्षक सुनील कुमार, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायक सचिव गुरमीत सैनी, फायर ऑफिसर मोहित, फायर इंचार्ज ऋषि सिहाग, स्काउट से सुखदेव सिंह ढिल्लो और चिकित्सा अधिकारी रणधीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.