Drug-Free India Campaign: नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा, सावित्री देवी महाविद्यालय में पड़ोस युवा संसद आयोजित
Drug-Free India Campaign Rampur: युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सावित्री देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (माय भारत) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ रहा। इसमें युवाओं ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
Drug-Free India Campaign: दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी मीनू बोहरा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। साथ ही समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
Amritsar: अक्षय शर्मा ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की मुलाकात, पंजाब चुनावों पर हुई चर्चा
Drug-Free India Campaign: नशे के शारीरिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर चर्चा
पड़ोस युवा संसद में वक्ताओं ने नशे के शारीरिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्परिणामों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। युवा संसद में प्रतिभागियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और नशामुक्त समाज के महत्व पर प्रकाश डाला।
Drug-Free India Campaign: रफिया खान ने प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में रफिया खान ने प्रथम, अर्शिया ने द्वितीय और मनतशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से भी प्रतिभागियों ने नशामुक्ति का संदेश दिया।
Drug-Free India Campaign: प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की शपथ ली।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक शुभम वर्मा, प्रवक्ता अनिल कुमार, इफरा खान, अशोक कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में माय भारत के युवा स्वयंसेवक निधि, नवनीत और अंकित का विशेष योगदान रहा।
