Amritsar: अक्षय शर्मा ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की मुलाकात, पंजाब चुनावों पर हुई चर्चा
Akshay Sharma Meets Om Birla Amritsar: अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने दिल्ली पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी समीकरणों पर भी चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान अक्षय शर्मा ने पंजाब के राजनीतिक माहौल और प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को भी लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष रखा।
Kumari Selja: हरियाणा में नशे और बेरोजगारी पर पहले ध्यान दे भाजपा सरकार: कुमारी सैलजा
वहीं, ओम बिरला ने अक्षय शर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी।
Amritsar: जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रयास
अक्षय शर्मा ने इस मुलाकात को अपने लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें समाज एवं क्षेत्र की सेवा के लिए नई ऊर्जा देता है। उन्होंने कहा कि वह अमृतसर उत्तरी क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में अक्षय शर्मा की लोकसभा अध्यक्ष से हुई इस मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Amritsar: राकेश कुमार को मिला दलित विकास बोर्ड का नियुक्ति पत्र, समाज सेवा का लिया संकल्प

Amritsar: पंजाब सरकार के दलित विकास बोर्ड की ओर से राकेश कुमार को अमृतसर पूर्वी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उन्होंने पंजाब सरकार का आभार जताते हुए दलित समुदाय के विकास, सामाजिक न्याय और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
राकेश कुमार ने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा और सभी के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने इस सम्मान और विश्वास के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद किया।
Amritsar: दलित समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान रहेगा प्रयास
उन्होंने कहा कि वह समाज की भलाई, दलित समुदाय के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि दलित समाज को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
राकेश कुमार ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि दलित समुदाय के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने नियुक्ति पर मिले प्यार, सहयोग और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

[…] Amritsar: अक्षय शर्मा ने दिल्ली में लोकसभा स… […]