Sexual Exploitation Case: शादी का झांसा देकर तीन साल तक नाबालिग का यौन शोषण, जुवेनाइल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
दसवीं कक्षा में साथ पढ़ने के दौरान हुई थी दोस्ती, पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट के तहत मामला; अदालत के आदेश पर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया
Sirsa Minor Sexual Exploitation Case (डॉ. एम.पी. भार्गव): हरियाणा के सिरसा जिले में दोस्ती की आड़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का करीब तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुवेनाइल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे मधुबन (करनाल) स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया।
महिला थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची थी। महिला अधिवक्ता और महिला पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह दसवीं कक्षा की छात्रा है और सिरसा के भादरा बाजार में ड्राई फ्रूट की दुकान भी करती है।
Kumari Selja: धामी सरकार को जनविरोधी नीतियों और अधूरे वादों का देना होगा जवाब
पीड़िता के अनुसार, पढ़ाई के दौरान उसकी कक्षा में साथ पढ़ने वाले एक लड़के से दोस्ती हो गई थी। इस दोस्ती के चलते उसका आरोपी के घर भी आना-जाना था। आरोप है कि लड़के ने इसी विश्वास का फायदा उठाया और वर्ष 2023 से शादी करने का झांसा देकर करीब तीन साल तक अलग-अलग स्थानों पर उसका यौन शोषण किया।
Sexual Exploitation Case: परिजनों को बताई आपबीती, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता ने बाद में हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया। लीगल एडवाइजर की राय और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Sexual Exploitation Case: अदालत के आदेश पर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया आरोपी
महिला थाना पुलिस ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए जुवेनाइल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को मधुबन (करनाल) स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
