Sonbhadra: छठ पूजा को लेकर पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को सख्त हिदायत

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। छठ महापर्व को देखते हुए कस्बे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं व आम नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीओ दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने और सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सड़क की पटरियों पर किसी भी प्रकार का सामान न रखें और न ही दुकानों का विस्तार सड़क तक करें। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण से आवागमन बाधित होता है, जिससे पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों को परेशानी हो सकती है।

• निर्देशों का उल्लंघन करने पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, कस्बा प्रभारी संजय सिंह, महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, शेर बहादुर यादव, लक्ष्मण यादव एवं विनोद सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.