Award Ceremony: पटना में चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के समारोह में 53 विभूतियां सम्मानित, ‘कलमजीवी’ स्मारिका का लोकार्पण

Chitragupt Samajik Sansthan Award Ceremony Patna: भगवान श्री चित्रगुप्त पूजा महोत्सव के अवसर पर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान की ओर से मंगलवार, 10 नवंबर को पटना सिटी के गिरिराज उत्सव पैलेस में सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में साहित्य, कला, संस्कृति, संगीत, चिकित्सा, शिक्षा और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 53 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्थान की स्मारिका ‘कलमजीवी’ का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख, पटना की महापौर सीता साहू, पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ और राजेश बल्लव विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Youth Marathon: कालांवाली में 22 नवंबर को होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

Award Ceremony: नंदकिशोर यादव ने किया ‘कलमजीवी’ स्मारिका का लोकार्पण

समारोह में ‘कलमजीवी’ स्मारिका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नंदकिशोर यादव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त के आदर्श ज्ञान, लेखन, कर्म और न्याय का संदेश देते हैं। इस तरह के आयोजन समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम करते हैं।

chitragupt-samajik-sansthan-award-ceremony

मुख्य अतिथि रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कायस्थ समाज की गौरवशाली परंपरा ज्ञान, शिक्षा, प्रशासन, साहित्य और राष्ट्र निर्माण में योगदान की रही है। इस विरासत को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की आवश्यकता है।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे पद्मश्री डॉ. गोपाल प्रसाद सिन्हा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Award Ceremony: 53 विभूतियों को मिला सम्मान, निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव को विशेष सम्मान

समारोह में बिहार राज्यगीत के रचयिता कविवर सत्यनारायण की स्मृति में झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाली अन्य प्रमुख विभूतियों में डॉ. आरती कुमारी, डॉ. एसके मल्लिक, मधुरेश नारायण, बरखा सिन्हा, प्रो. (डॉ.) सुधा सिन्हा, डॉ. राश दादा ‘राश’, डॉ. ऋचा वर्मा, निशीथ वर्मा, डॉ. अमृता सिन्हा, मनीषा श्रीवास्तव, अभिलाष कुमार दत्ता, डॉ. किशोर सिन्हा, डॉ. अमिताभ कुमार वर्मा, संजय कुमार सिन्हा (मुकुल), अखिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, प्रमोद बहादुर माथुर, सुरेंद्र शैल, डॉ. विमल मुकेश, अभिजीत श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. नीलिमा वर्मा, जगत नंदन प्रसाद, अपूर्वा वर्मा, नवीन श्रीवास्तव और प्रो. जितेंद्र मोहन सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इसके अलावा राजेश कुमार कंठ, श्रेयसी श्रीवास्तव, मनीष कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, विनोद कुमार वर्मा, आशुतोष कुमार, अमिताभ सिन्हा, रमेश शरण, डॉ. संजीव कुमार, मीरा श्रीवास्तव, उर्मिला वर्मा, जितेंद्र श्रीवास्तव, सत्येंद्र नाथ वर्मा, डॉ. प्रीति, अर्पणा कुमारी, समीर प्रसाद, आस्था दीपाली, डॉ. पूजा, शीला सिन्हा, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रशांत सिन्हा, आनंद बिहारी श्रीवास्तव, संजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, समृद्ध सहाय, अरविंद अकेला और मेधा अवनीश को भी सम्मानित किया गया।

Award Ceremony: राजेंद्र मेघा पुरस्कार से पांच प्रतिभाएं सम्मानित

समारोह में राजेंद्र मेघा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इसके तहत आस्था सिन्हा, निष्ठा, कीर्ति रानी, अनंत आकाश और लावण्या रवि को सम्मानित किया गया। पुरस्कार के साथ सम्मान राशि भी प्रदान की गई।

Award Ceremony: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सम्मान समारोह के साथ आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रेम कुमार, कुमार संभव, राकेश कुमार, वंशिका सिन्हा, सार्थक सक्सेना, आकांक्षा सिन्हा, मेघाश्री अंजुम, टिया वर्मा, अश्वनी वर्मा, स्मिता वर्मा, सिम्मी माला, विक्की कुमारी, अंश वर्मा और उजाला राज सहित अन्य कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कमल नयन श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, कलाकारों और संस्थान के सदस्यों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.