Natwa Police Booth: मिर्जापुर के नटवा में नए पुलिस बूथ का उद्घाटन, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने दिखाई हरी झंडी
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur Natwa Police Booth: शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नटवा में नवनिर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर पुलिस बूथ का शुभारंभ किया। इसके शुरू होने से अब क्षेत्र के लोगों को अपने घर के पास ही पुलिस सहायता मिल सकेगी।
उद्घाटन समारोह में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह और सिटी ब्लॉक प्रमुख पुष्प कुमार सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Sonbhadra: शतरंज प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 10 विजेता हुए सम्मानित
Natwa Police Booth: छोटी शिकायतों के लिए थाने नहीं जाना पड़ेगा: एसपी
इस अवसर पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि नटवा में पुलिस बूथ खुलने से क्षेत्र के लोगों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी। छोटी-छोटी घटनाओं और शिकायतों के लिए अब लोगों को थाने तक नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस बूथ पर तैनात पुलिसकर्मी क्षेत्र में नियमित गश्त करेंगे और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
Natwa Police Booth: लंबे समय से की जा रही थी पुलिस बूथ की मांग
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को उनके घर के पास ही सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। नटवा क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस बूथ स्थापित करने की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। लोगों ने पुलिस बूथ खुलने पर खुशी जताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
