Youth Festival Kalarav: रामपुर में युवा महोत्सव ‘कलरव’ का आयोजन, छात्राओं ने गायन, नृत्य और नाटिका में दिखाई प्रतिभा

Rampur Youth Festival ‘Kalarav’: राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सावित्रीबाई फुले सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय युवा महोत्सव ‘कलरव’ के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिरुचियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर शीला रानी खरे, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता एवं प्राध्यापकों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Tanishq Showroom Amritsar: धनतेरस पर अमृतसर के बाजारों में लौटी रौनक, तनिष्क शोरूम में उमड़ी खरीदारों की भीड़

प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि छात्राओं ने युवा महोत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी की और पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Youth Festival Kalarav: गायन, नृत्य और नाटिका प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया हुनर

युवा महोत्सव के अंतर्गत एकल गायन, समूह गायन, लघु नाटिका, नुक्कड़ नाटक, एकल नृत्य एवं युगल नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

rampur-youth-festival-kalarav-government

एकल गायन प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, प्रिया भारती एवं स्वाती पाण्डेय ने द्वितीय, ज्योति सैनी ने तृतीय तथा मानसी एवं वैष्णवी ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में अशप्रीत कौर ने प्रथम, वैष्णवी एवं काजल पाण्डेय ने द्वितीय तथा तनु सैनी एवं अंजू राधा ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।

 

समूह गायन प्रतियोगिता में प्रिया भारती एवं प्रियंका की जोड़ी ने प्रथम, ज्योति सिंह एवं स्वाती पाण्डेय ने द्वितीय तथा वैष्णवी, मुस्कान एवं मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

समूह युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रियंका एवं प्रिया भारती ने प्रथम, काजल पाण्डेय एवं अशप्रीत कौर ने द्वितीय तथा वैष्णवी, मुस्कान, हिफ्जा एवं मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लघु नाटिका प्रतियोगिता में जुबिया, सिमरन, अनम, महक एवं बुशरा की टीम ने प्रथम तथा प्रियंका, प्रिया, आसमा एवं सुमर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Youth Festival Kalarav: प्राध्यापकों ने निभाई निर्णायक की भूमिका

प्रतियोगिताओं में प्रो. अनीता देवी, प्रो. सबीहा परवीन, प्रो. निशात बानो, डॉ. सोनू पुरी, डॉ. वंदना राठौर, डॉ. मनोरमा चौहान, डॉ. इफ्तेखार अहमद कादरी, डॉ. भूपेन्द्र कुमार, डॉ. मोहम्मद कासिम, डॉ. यामिनी सिंह, डॉ. योगेश चन्द्र एवं डॉ. टिकेन्द्र सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

rampur-youth-festival-kalarav-government

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजिया परवीन एवं डॉ. सोनू पुरी ने किया। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले सांस्कृतिक क्लब के सभी सदस्य, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.