Legal Awareness Camp: मिर्जापुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, स्थायी लोक अदालत और पेमेंट सेतु ऐप की दी गई जानकारी
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
Mirzapur Legal Awareness Camp: आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और ‘पेमेंट सेतु ऐप’ के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
Legal Awareness Camp: स्थायी लोक अदालत से आसानी से सुलझ सकते हैं विवाद
कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने इसकी कार्यप्रणाली, अधिकारिता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत के माध्यम से जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का निस्तारण सरल, सुलभ और कम खर्च में कराया जा सकता है।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्थायी लोक अदालत की सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने विवादों के समाधान के लिए इस वैधानिक मंच का उपयोग करें।
Legal Awareness Camp: पेमेंट सेतु ऐप के उपयोग की दी गई जानकारी
मुख्य न्यायिक अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने ‘पेमेंट सेतु ऐप’ के उद्देश्य, उपयोग और आमजन के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे इस ऐप के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें, ताकि जरूरतमंद नागरिक भी इसकी सुविधाओं से परिचित हो सकें।
Legal Awareness Camp: कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना शिविर का उद्देश्य
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार ने कहा कि स्थायी लोक अदालत आम नागरिकों को जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराती है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को उनके विधिक अधिकारों और उपलब्ध वैधानिक सुविधाओं की जानकारी देना है।
Legal Awareness Camp: अधिवक्ताओं सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
शिविर में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं अपर नोडल अधिकारी (कम्प्यूटर) गरिमा सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह, सचिव जग बहादुर, मनीष सिंह, रामेन्द्र शुक्ला, सुशील दुबे, संजय उपाध्याय, संजय मालवीय, राजेश दुबे, उमाकांत पांडे, सूर्य प्रकाश तिवारी, स्मृति गुप्ता और कविता सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश त्रिपाठी ने किया। शिविर के माध्यम से अधिवक्ताओं और उपस्थित लोगों को स्थायी लोक अदालत तथा पेमेंट सेतु ऐप के बारे में जागरूक करते हुए इनके व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया।
