मीरजापुर में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सचिव ने किया अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का आह्वान

सुलह-समझौते के आधार पर वादों के निस्तारण का मिलेगा अवसर

-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने अधिक से अधिक वाद निपटाने की अपील की

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur, September 10, 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12 सितंबर 2026 को जनपद न्यायालय, मीरजापुर तथा बाह्य न्यायालय चुनार, मड़िहान एवं लालगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, सिविल वाद, पारिवारिक वाद, बैंक ऋण संबंधी वाद, विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।

इस संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीरजापुर आनंद कुमार-II ने आमजन से अपील की है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में अपने वादों का निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.