Faridabad Gambling Racket: NIT-5 के मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 8 आरोपी गिरफ्तार; 1.38 लाख रुपये बरामद

Faridabad Gambling Racket: हरियाणा के फरीदाबाद में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर NIT-5 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर छापेमारी की। यहां रुपये दांव पर लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से 1,38,450 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम को सूचना मिली थी कि मणी पठानिया निवासी मकान नंबर 5D/122, NIT-5 फरीदाबाद अपने मकान में अन्य लोगों को बुलाकर जुआ खिलवा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मकान पर छापेमारी की।

Rania Samadhan Camp: 5 नवंबर को तहसील कार्यालय में लगेगा समाधान शिविर, सुबह 10 से 12 बजे तक होगा आयोजन

Gambling Racket: तीसरी मंजिल पर चल रहा था जुए का खेल

पुलिस जब मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंची तो वहां आठ व्यक्ति रुपये लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। पुलिस टीम ने मौके पर ही सभी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान 1,38,450 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए।

Gambling Racket: दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद के रहने वाले हैं आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश चड्ढा निवासी बसंत कुंज, नई दिल्ली, अनमोल बेरी निवासी लाजपत नगर, नई दिल्ली, कार्तिक निवासी तुगलकाबाद, दिल्ली, रचित कक्कड़ निवासी गुरु हरकिशन नगर, पश्चिम विहार, नई दिल्ली, मणी पठानिया उर्फ अजितेश्वर निवासी NIT-5, फरीदाबाद, अंकुर टंडन निवासी सेक्टर-31, गुरुग्राम, हिमेश निवासी नहर पार, फरीदाबाद और नवदीप सिंह सेठी निवासी पश्चिम पंजाबी बाग, नई दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.