Sonbhadra: पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिला डेटा एंट्री का प्रशिक्षण

• कंप्यूटर कौशल और डिजिटल दक्षताओं से आत्मनिर्भर बनने की सीख

  • रिपोर्ट: मनीष कुमार

दुद्धी(सोनभद्र)। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दुद्धी में वोकेशनल शिक्षा के तहत IT/ITES (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाएं) विषय के अंतर्गत छात्राओं को डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर (Domestic Data Entry Operator) की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्राओं को कंप्यूटर संचालन, डेटा एंट्री, टाइपिंग कौशल, डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने, डेटा सुरक्षित रखने तथा कार्यालयों में कंप्यूटर के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही इस क्षेत्र में आवश्यक दक्षताओं और रोजगार की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में तकनीकी ज्ञान, कंप्यूटर कौशल एवं व्यावसायिक दक्षताओं का विकास कर उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना रहा। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य शोभा यादव, डॉ. प्रीति शर्मा, गीता यादव, कुमारी आरती, राधा, आकांक्षा कुमारी, मंजू लता, पुष्पा देवी सहित वोकेशनल शिक्षक मनीष कुमार उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.