Elderly Man Dies: मिर्जापुर के दोहरी गांव में लाठी-डंडों से हमला, घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Elderly Man Dies Following Assault In Jamalpur: मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी गांव में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि दोहरी गांव निवासी छयबर बियार (करीब 60 वर्ष) एक गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी मुन्नू अंसारी की पुत्री भी वहां से गुजर रही थी। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया।

Cannabis Seize: मिर्जापुर में ट्रक से 1204 किलो गांजा बरामद, छह करोड़ की खेप के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आरोप है कि विवाद से आक्रोशित होकर नसीम अंसारी और सद्दाम अंसारी ने छयबर बियार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारी और जमालपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.