Daylight Theft: ऐलनाबाद में दिनदहाड़े चोरी, घर से 11 तोला सोना और 30 हजार रुपये नकद गायब
तलवाड़ा रोड पर बंद मकान के ताले तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, गोल्ड फाइनेंस से जुड़े कागजात भी ले गए चोर
Ellenabad Daylight Theft (एमपी भार्गव): ऐलनाबाद शहर के तलवाड़ा रोड पर चोरों ने दिनदहाड़े एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर से करीब 11 तोला सोना, 30 हजार रुपये नकद और कई जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कुलवंत सिंह पुत्र मित सिंह निवासी तलवाड़ा रोड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी जगविंद्र कौर के साथ सुबह घर पर ताला लगाकर अपने पुराने गांव रतनपुरा गए थे। शाम को जब दोनों वापस लौटे तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर लॉबी का गेट भी टूटा था और कमरों में सामान बिखरा पड़ा था।
Daylight Theft: 11 तोला सोना और नकदी चोरी
घर का सामान जांचने पर पता चला कि अज्ञात चोर 30 हजार रुपये नकद और करीब 11 तोला सोने के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुए जेवरात में तीन तोले की महिलाओं की सोने की चेन, 31 ग्राम की दो चूड़ियां, 21 ग्राम की एक जोड़ी कांटे, एक तोले की एक अन्य जोड़ी कांटे और आठ ग्राम का छोटा लॉकेट शामिल है।
Daylight Theft: फाइनेंस से संबंधित कागजात भी चोरी
इसके अलावा चोर घर से मुधुट गोल्ड और बजाज गोल्ड फाइनेंस से संबंधित कागजात सहित अन्य जरूरी घरेलू दस्तावेज भी ले गए। पीड़ित ने आशंका जताई कि चोरी हुए दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा सकता है।
कुलवंत सिंह ने पुलिस से अज्ञात चोरों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और चोरी हुई नकदी, सोने के जेवरात व जरूरी दस्तावेज बरामद करवाने की मांग की है।
Daylight Theft: BNS की धारा 331(3) और 305 के तहत केस दर्ज
ऐलनाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(3) और 305 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

[…] Daylight Theft: ऐलनाबाद में दिनदहाड़े चोरी, घर स… […]