इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

सिकंदराबाद – सिकन्द्राबाद नगर की एसडीएम कालोनी में विधायक निधि से नवनिर्मित विभिन्न इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन विधायक लक्ष्मीराज द्वारा फ़ीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही हैं। प्रत्येक वर्ग को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है। जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलता रहे।इस अवसर पर त्रिवेश गुप्ता, सचिन राज सिंह, पिंकी वोहरा, गौरव भाटिया ,पीयूष मावी , सभासद प्रदीप वर्मा, टाटू, प्रेमचंद राणा ,धर्मेंद्र चौधरी, सनी ठाकुर ,सचिन अधाना, भूपेंद्र पवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.