SONBHADRA: चुर्क बाजार में पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद, पानी की टंकी का शिलान्यास

• सभासद हिमांशु खत्री के आग्रह पर चेयरमैन मीरा यादव की पहल, जल्द सुधरेगी जलापूर्ति

  • यशस्वी कन्नौजिया

चुर्क(सोनभद्र)। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा के वार्ड नंबर 4 चुर्क बाजार में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल की गई है। बुधवार को टुन्नू दास के घर के पास पानी की टंकी के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। सभासद हिमांशु खत्री के आग्रह और नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव की पहल पर शुरू हुए इस कार्य के दौरान स्थानीय महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

सभासद हिमांशु खत्री ने बताया कि वार्ड के लोग लंबे समय से पेयजल समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे। चेयरमैन मीरा यादव के सहयोग से टंकी निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है। निर्माण पूरा होने के बाद वार्ड में सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि टंकी बनने से पानी की किल्लत कम होगी और गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। लोगों ने इस पहल की सराहना की है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.