Woman Death:ग्रीनफील्ड (सुंदरनगर) में सबीना नामक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें मृतका द्वारा खुद के लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारने की बात सामने आ रही है

​​Greenfield Woman Death: ग्रीनफील्ड (सुंदरनगर) इलाके में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सबीना के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 20-21 साल पहले सुमित (पुत्र रमेश कुमार) से हुई थी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

Woman Death: लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या 

​मामले की जानकारी देते हुए एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रीनफील्ड में रहने वाली सबीना नामक महिला को गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Overloading Crackdown: ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, छह डंपर-ट्रक सीज

प्रारंभिक जांच और फोरेंसिक टीम की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि महिला ने कथित तौर पर अपने पति के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतका की उम्र करीब 41 वर्ष थी और उसके दो बेटे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।

greenfield-woman-death-gunshot-police

​​Woman Death: मृतका के पिता ने ससुराल वालों के हाथ-पैर जोड़े कि ऐसा घटिया व्यवहार न करें

मृतका के पिता जुगल किशोर ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिसंबर 2005 में उन्होंने अपनी बेटी सबीना की शादी धूमधाम से सुमित के साथ की थी। शादी के शुरुआत से ही सुमित, उसकी माता गीता/संगीता और भाई राहुल सहित पूरा परिवार उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। पिता का आरोप है कि उन्होंने कई बार ससुराल वालों को समझाया और हाथ-पैर जोड़े कि ऐसा घटिया व्यवहार न करें, लेकिन वे नहीं माने।

घटना के दिन पति सुमित का अस्पताल में ऑपरेशन हो रहा था, तभी दोपहर करीब 12 बजे उन्हें फोन आया कि सबीना को गोली लग गई है। पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस भले ही इसे सुसाइड बता रही हो, लेकिन यह सुनियोजित तरीके से किया गया कृत्य है और वे चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो तथा समाज में उनका पूर्ण बहिष्कार किया जाए।

greenfield-woman-death-gunshot-police

​​Woman Death: घटना की निष्पक्ष और गहरी जांच की मांग 

मृतका की बहन ने भी मीडिया के सामने आकर ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सबीना अक्सर अपने घर के कलेश और प्रताड़ना को लेकर परेशान रहती थी। हालांकि, परिवार को कभी यह अंदाजा नहीं था कि बात इतनी बढ़ जाएगी। बहन ने मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष और गहरी जांच होनी चाहिए और यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसे बख्शा न जाए।

​फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों और सच्चाई से पर्दा उठ सकेगा।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.