- रिपोर्ट- कपिल सिंह राजपूत
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार को जनपदीय मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। यह आधुनिक फॉरेंसिक वैन अपराध स्थल पर त्वरित पहुँच कर जांच अधिकारियों (आईओ) को अपराध स्थल, पीड़ितों और संदिग्धों से जुड़े महत्वपूर्ण फॉरेंसिक साक्ष्यों की पहचान व संग्रह करने में सहायक होगी।
इस वैन में अत्याधुनिक फॉरेंसिक उपकरण उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से फिंगरप्रिंट, बॉडी फ्लूइड, बाल और फाइबर, गोली/विस्फोटक अवशेष, काटने के निशान, संदिग्ध दस्तावेज, टायर और जूते के निशान, मादक पदार्थ आदि का पता लगाया जा सकेगा। इससे अपराध की जांच और भी सटीक और वैज्ञानिक होगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
