Rampur Child Helpline: चाइल्ड हेल्पलाइन ने अरुणाचल प्रदेश की 13 वर्षीय बालिका को परिजनों से मिलाया

Rampur Child Helpline: रामपुर जनपद में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से अरुणाचल प्रदेश की 13 वर्षीय बालिका को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 18 अक्टूबर 2026 को थाना आरपीएफ रामपुर के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन को ट्रेन संख्या 15909 के कोच संख्या 5 में एक बालिका के संदिग्ध रूप से ले जाए जाने की सूचना मिली। जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन से बालिका को सुरक्षित उतारा।

Child Helpline: वन स्टॉप सेंटर में दिया गया आश्रय 

पूछताछ में बालिका ने अपना नाम खुशी लुगून, पुत्री सुमदेव लुगून, उम्र 13 वर्ष, निवासी ताला नगर, थाना तेजू, जनपद लोहित, अरुणाचल प्रदेश बताया। बालिका को बाल कल्याण समिति के मौखिक आदेश पर वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिया गया तथा चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में उसकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि वह 15 अक्टूबर को घर से दिल्ली में कपड़ों की दुकान पर काम करने के लिए निकली थी।

Rampur Molestation Case: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी रोहित को 5 साल की जेल, 10 हजार रुपये जुर्माना

Child Helpline: पिता सुपुर्दगी में सुरक्षित घर भेज दिया गया

बालिका द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने उसके परिजनों से संपर्क किया। 24 अक्टूबर को बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश पर बालिका खुशी लुगून को उसके पिता सुमदेव लुगून की सुपुर्दगी में सुरक्षित घर भेज दिया गया।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.