Kayastha Community: भगवान चित्रगुप्त के नाम पर विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग, यूपी सरकार से अपील

भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की मांग उठी, कायस्थ समाज ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से की पहल की अपील, संजय सिन्हा ने समाज की एकता और शिक्षा पर दिया जोर

Kayastha Community Meeting: भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में कायस्थ समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और समाज की शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उन्नति से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से अपील

कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार से भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। आयोजकों ने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में संस्थानों की स्थापना समाज की भावी पीढ़ियों के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है।

कार्यक्रम के आमंत्रक एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मणिपुर प्रभारी  संजय सिन्हा ने कायस्थ समाज की एकजुटता, शिक्षा के विस्तार और सामाजिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे समाज के हितों और शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों को संगठित होकर सरकार के समक्ष उठाएं।

Maharishi Valmiki Jayanti: सिरसा में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति व्यक्त किया आभार

इस अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कायस्थ समाज से आने वाले   नितिन नवीन की नियुक्ति को समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए इसे लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में चित्रगुप्त विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को आगे बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न संगठनों के बीच समन्वय मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजक  संजय सिन्हा ने समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए शिक्षा, संगठन और सामूहिक प्रयासों को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान चित्रगुप्त जी के नाम पर शैक्षणिक एवं चिकित्सा संस्थानों की स्थापना की मांग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना तथा कायस्थ समाज की एकजुटता को मजबूत करना रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.