टिकौला शुगर मिल ने 26 करोड़ 43 लाख का भुगतान किया 

रामराज। क्षेत्र की टिकोला शुगर मिल ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का करीब 26 करोड 43 लाख का भुगतान किया। शुगर मिल द्वारा भुगतान किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल बना हुआ है।
रामराज क्षेत्र की टिकौला शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष महेश चन्द शर्मा ने बताया कि शुगर मिल ने सत्र 2023- 24 का दिनांक 10.फरवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 तक किसानों से खरीदे गये गन्ने का सम्पूर्ण भुगतान करीब छब्बीस करोड़ तेंतालिश लाख रूपये समितियों के माध्यम से किसानों को कर दिया है। सभी किसान अपनी-अपनी सबंधित समितियों/बैंको के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर ले। उन्होंने कृषकों से अपील करते हुए कहा कि वे समस्त उपलब्ध गन्ना, चीनी मिल को आपूर्ति करे। पर्चियों से अधिक गन्ना उपलब्धता होने पर चीनी मिल अथवा गन्ना विकास परिषद से संपर्क करके, अतिरिक्त सट्टा आवश्यकता अनुसार करा लें। तथा किसान अपना बेसिक कोटा अवश्य पूर्ण करें। वही टिकोला शुगर मिल प्रबन्धन द्वारा भुगतान किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.