Betting In Sirsa: सट्टेबाजों पर सिरसा पुलिस की दबिश,10,210 रुपये की राशि सहित तीन काबू ।

Betting In Sirsa ( भार्गव ): जिला पुलिस ने सट्टा खाईवाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जगहों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10,210 रुपये की सट्टा राशि, पेन और नंबर लिखी डायरियां बरामद की हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिले में गैरकानूनी धंधे करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

Betting In Sirsa: डिंग, बड़ागुढ़ा और सदर थाना पुलिस की कार्रवाई

इसी कड़ी में डिंग थाना, बड़ागुढ़ा थाना और सदर थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में डिंग थाना पुलिस ने गांव भावदीन में दबिश देकर मंगत राम उर्फ मंगु निवासी भावदीन को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4,410 रुपये की सट्टा राशि, एक पेन और नंबर लिखी डायरी बरामद हुई। जबकि दूसरी कार्रवाई में बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने गांव लकड़ांवाली में सट्टा खाईवाली की सूचना पर दबिश दी और बलवीर सिंह निवासी लकड़ांवाली को गिरफ्तार कर लिया।

Samadhan Shivir Dabwali: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को जल्द निपटारे के निर्देश

Betting In Sirsa: आरोपियों के पास से पेन और नंबर लिखी डायरियां मिलीं

पुलिस ने उसके कब्जे से 4,250 रुपये, एक पेन और नंबर लिखी डायरी बरामद की। इसी तरह सदर थाना पुलिस ने गांव मंगाला में कार्रवाई करते हुए भूपिंद्र कुमार उर्फ काली निवासी मंगाला को काबू किया। उसके पास से 1,550 रुपये की सट्टा राशि, एक पेन और नंबर लिखी डायरी मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी सट्टेबाजी या अन्य गैरकानूनी गतिविधि चलने की जानकारी मिले तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे धंधों पर रोक लगाई जा सके।

UP Ranji Team Captain: आर्यन जुयाल को यूपी रणजी टीम का कप्तान चुने जाने पर मिल रही बधाइयां

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.