Samadhan Shivir Dabwali: समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें, अधिकारियों को जल्द निपटारे के निर्देश
Samadhan Shivir Ellenabad Dabwali (एम पी भार्गव): आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से ऐलनाबाद और डबवाली में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए गए। ऐलनाबाद में एसडीएम अदिति सिंघानियां और डबवाली में एसडीएम योगेश दिलहोर ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Samadhan Shivir: एक ही स्थान पर समस्याओं के समाधान पर जोर
समाधान शिविरों में अधिकारियों ने कहा कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें समय पर राहत मिल सकेगी।
Dussehra Security: सिरसा में दशहरे पर 800 पुलिसकर्मी तैनात, रावण दहन स्थलों पर ड्रोन से निगरानी
Samadhan Shivir: शिकायतों के निपटारे में देरी न करने के निर्देश
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी से बचने और नागरिकों को समयबद्ध राहत प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में गंभीरता और जिम्मेदारी बरती जाए, ताकि समाधान शिविरों का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
