Alipura Veterinary Camp: अलीपुरा में पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुओं का उपचार और 80 को दी कृमिनाशक दवा
Alipura Veterinary Camp: रामपुर मे सैदनगर ब्लॉक के अलीपुरा गांव में शुक्रवार को बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 पशुओं का उपचार किया गया, 80 पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई और दो पशुओं की शल्य चिकित्सा की गई। वहीं बांझपन से ग्रसित सात पशुओं के बांझपन निवारण के लिए उपचार किया गया।
Alipura Veterinary Camp: पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार के दिशा-निर्देश में आयोजित शिविर का संचालन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामलखन और सैदनगर की पशु चिकित्साधिकारी डॉ. साक्षी सिंह ने किया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गांव में टीकाकरण का कार्य पहले ही कराया जा चुका है। कृत्रिम गर्भाधान के लिए शिविर में कोई पशु उपलब्ध नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

Alipura Veterinary Camp: योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
पशुपालकों को नस्ल सुधार के लिए अपने पशुओं को पशु चिकित्सालय सैदनगर लाकर कृत्रिम गर्भाधान कराने की सलाह दी गई। इस दौरान नंदिनी/मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थी अरविंद शर्मा और मोहित शर्मा को योजना शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। शिविर में महेश शर्मा, मोहित शर्मा, रामपाल सिंह और धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
