Heroin smugglers arrested in Fatehabad: दो नशा तस्कर लगभग 1.50 लाख रुपए कीमत की हेरोइन साहित गिरफ्तार, 15.30 ग्राम हेरोइन बरामद

Heroin smugglers arrested in Fatehabad ( एम पी भार्गव): हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फतेहाबाद ने एनएच-9 फतेहाबाद-सिरसा रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो नशा तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

कैसे हुई कार्रवाई

यूनिट इंचार्ज एसआई तरसेम सिंह ने कहा की उनकी टीम को नशा-रोधी गश्त के दोरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोबिंदा पुत्र प्रेम सिंह और जगदीश पुत्र प्रेम सिंह, निवासी गांव पीरावाली, जिला हिसार हेरोइन बेचने का अवैध धंधा करते हैं और वे अपनी मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर फतेहाबाद से सिरसा की तरफ जाने वाले हैं।

सूचना को विश्वसनीय मानते हुए टीम ने सत्यम ब्रिक्स सप्लाई केंद्र, खैरातीखेड़ा के सामने नाकाबंदी शुरू की। करीब 15 मिनट बाद बताई गई मोटरसाइकिल फतेहाबाद की तरफ से आती दिखी, जो नाकाबंदी देखते ही अचानक खालसा हिंदुस्तान पेट्रोल पंप की तरफ मुड़ने लगी। साथी कर्मचारियों की मदद से दोनों युवकों को मोटरसाइकिल सहित तुरंत काबू कर लिया गया। मुड़कर जाने का कारण पूछे जाने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गोबिंदा व जगदीश बताए।

तलाशी व बरामदगी

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी करवाने पर आरोपी जगदीश की जींस की दाहिनी जेब से पारदर्शी मोमी पाउच में हल्के पीले रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसे आरोपी ने हेरोइन स्वीकार किया। कंप्यूटर कांटे से तौलने पर कुल वजन 15.30 ग्राम निकला, जो इंटरमीडिएट क्वांटिटी की श्रेणी में आता है। जिसकी अवैध मार्किट में कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने हेरोइन के साथ-साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त किया।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस अब दोनों आरोपियों से हेरोइन की आपूर्ति के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस अपील

एसआई तरसेम सिंह ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एचएसएनसीबी को 9050891508 या 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.