BJP motorcycle rally in Ajnala: अमृतसर के अजनाला में भाजपा की भव्य मोटरसाइकिल रैली, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल का मनाया जश्न

​रविकरण सिंह काहलों और बोनी अजनाला का दावा: 2027 में पंजाब में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार

BJP motorcycle rally in Ajnala: अमृतसर जिले के विधानसभा क्षेत्र अजनाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा एक विशाल मोटरसाइकिल रैली और ‘सेवा संकल्प यात्रा‘ का आयोजन किया गया। इस रैली में क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 वर्षों के सफल और ऐतिहासिक सेवाकाल की खुशी में इस रैली का आयोजन पूरे देश और पंजाब के हर जिले तथा गांव में किया जा रहा है।

​प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और विकास कार्यों का सराहा:

रैली के दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष रविकरण सिंह काहलों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि 6-लेन एक्सप्रेसवे सड़कों का निर्माण, किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सम्मान निधि, 24 घंटे बिजली की व्यवस्था और सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है।

ajnala-bjp-motorcycle-rally-seva-sankalp-yatra
रविकरण सिंह काहलों

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित किया है और पूरा देश उनके इस 25 वर्षों के सेवाकाल को एक उत्सव के रूप में मना रहा है।

​2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को किया जागरूक:

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने संबोधित करते हुए कहा कि इस रैली और यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं और पार्टी कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से जोड़ रहे हैं।

ajnala-bjp-motorcycle-rally-seva-sankalp-yatra
अमरपाल सिंह बोनी अजनाला

बोनी अजनाला ने कहा कि जिस तरह गुजरात और पूरे देश में भाजपा सरकार ने विकास की नई मिसाल कायम की है, उसी प्रकार 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य को देश का नंबर एक राज्य बनाया जाएगा।

​कार्यकर्ताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह:

इस मोटरसाइकिल रैली में अजनाला, अटारी, राजासांसी और अमृतसर देहाती-1 की विभिन्न विधानसभाओं के बड़े नेता, सह-प्रभारी रंधावा साहब, मुखविंदर सिंह, जनरल सेक्रेटरी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। हाथ में भाजपा के झंडे थामे कार्यकर्ताओं ने अजनाला के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले समय में राज्य की कमान भाजपा को सौंपने के लिए तैयार है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.