Shiv Nandishala Ellenabad: हरियाणा गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन श्री रामचंद्र कंबोज ने किया शिव नंदीशाला ऐलनाबाद का औचक निरीक्षण
Shiv Nandishala Ellenabad ( भार्गव ): आज प्रातः हरियाणा गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन श्री रामचंद्र कंबोज जी ने शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट, ऐलनाबाद का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ श्री जसवीर सिंह चहल जी भी उपस्थित रहे।
औचक निरीक्षण के दौरान चेयरमैन श्री रामचंद्र कंबोज जी ने नंदीशाला में गोवंश के लिए की जा रही व्यवस्थाओं, चारा-पानी, गोवंश के रखरखाव तथा नंदीशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नंदीशाला की सेवा गतिविधियों एवं गोवंश संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली।
शिव नंदीशाला सेवा ट्रस्ट ऐलनाबाद के पदाधिकारियों एवं सेवाभावी सदस्यों ने हरियाणा गौ सेवा आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन श्री रामचंद्र कंबोज जी के इस औचक निरीक्षण का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि गौ सेवा के क्षेत्र में सरकार एवं गौ सेवा आयोग के सहयोग से नंदीशाला में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा बीमार, बेसहारा एवं असहाय गोवंश की सेवा के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
