Rampur Ayushman Card: रामपुर में जनता दर्शन के दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने 3 जरूरतमंदों को बांटे आयुष्मान कार्ड
Rampur Ayushman Card: रामपुर जनता दर्शन के दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने गंभीर बीमारियों और दिव्यांगता से जूझ रहे 3 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च उनके परिवार के लिए चिंता का विषय था। आयुष्मान कार्ड मिलने से अब उन्हें उपचार के लिए आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है।
जनता दर्शन में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पात्र लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।
संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जनता दर्शन में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
