Superintendent of Police patrolled on foot in Swar: रामपुर पुलिस अधीक्षक, द्वारा चौकी मसवासी, थाना स्वार का किया गया औचक निरीक्षण
Superintendent of Police patrolled on foot in Swar: रामपुर पुलिस अधीक्षक, द्वारा चौकी मसवासी, थाना स्वार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, क्षेत्र में प्रभावी गश्त करने, अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक, द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु थाना स्वार क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मय पुलिस बल पैदल गश्त की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्वार भी मौजूद रहीं।
