Ellenabad Gandhi Shastri Jayanti Gandhi Chowk: महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भाजपा ने पुष्पांजलि अर्पित करके दी श्रद्धांजलि

Ellenabad Gandhi Shastri Jayanti Gandhi Chowk ( एम पी भार्गव): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज शहर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाश स्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। बापू का कालजयी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर प्रेरित करता रहेगा।

महात्मा गांधी ने ब्रिटिश गुलामी से मुक्ति के लिए तीन बड़े आंदोलन चलाए। इन तीनों आंदोलनों और बदलती वैश्विक परिस्थितियों की बदौलत ही भारत को आजादी मिली थी।

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रवि लढा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री 1964 से 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। अपनी समर्पित सेवा के लिए वे लोगों के बीच प्रसिद्ध हुए। विनम्र, दृढ, सहिष्णु एवं जबर्दस्त आंतरिक शक्ति वाले शास्त्री दूरदर्शी थे जो देश को प्रगति के मार्ग पर लेकर आये। उन्होंने कहा था कि मेहनत प्रार्थना करने के समान है। 1965 में उनके नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ युद्ध में शानदार जीत हासिल की।

उनका दिया हुआ नारा-जय जवान जय किसान बेहद प्रसिद्ध हुआ। उनके कार्यकाल में देश में कृषि और डेयरी विकास को बढ़ावा मिला। उनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण आज भी बेहद प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश इन दोनों महापुरुषों के नक्शे कदम पर चलकर बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल महामंत्री दीपक मेहता, मनोनीत पार्षद नरेश अरोड़ा व मनोज टेलटिया, राजीव वधवा, गजानंद स्वामी, त्रिपुरारी हिसारिया, जगदीश निराणियां, जसवंत बेनीवाल, सुरेंद्र वर्मा व महेंद्र वर्मा सहित अन्य कई बंधू भी मौजूद थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.