Ghaziabad Pawan body: गाजियाबाद में आठ दिन से लापता पवन का शव ईख के खेत में मिला, इलाके में मचा हड़कंप
मोदीनगर के बखरवा गांव में खेत से मिला युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Ghaziabad Pawan body: मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव बखरवा में, उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब आठ दिन से लापता चल रहे, व्यक्ति पवन का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पवन पिछले आठ दिनों से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। खेत में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।
