Ambala building accident: हरियाणा के अंबाला जिला में एक तीन मंजिल इमारत गिरने से हुआ बड़ा हादसा ।

मुख्य मंत्री नायब सैनी ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिवार को दी पांच- पांच लाख की सहयोग राशि ।

Ambala building accident (डॉ एम पी भार्गव): शहर के वार्ड नंबर 7 के पार्षद सत्य नारायण पांडिया ने कहा कि हरियाणा के अंबाला जिला में एक तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि इस हादसे में प्रशासन के मुताबिक छह लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और लोगों द्वारा और परिवारजनों द्वारा अस्पताल के आगे धरना लगाया गया की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए.

पांडिया ने बताया कि इस मौके पर सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विनोद शर्मा जी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिवार जनों से मिले और उनको सांत्वना दिलाई और परिवार जनों की दुखी मन से समस्याएं भी सुनी और उनका भरोसा दिलाया की इस घटना का जो भी जुम्मेवार है उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

इस मौके पर श्री विनोद शर्मा ने सांसद से मौके पर बात की और कहा कि जल्दी से जल्दी दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने मृतकों के परिवार जनों को एक-एक लख रुपए अपने निजी कोष से दिए और घायलों को 25-25 हजार रुपए अपने निजी कोष से देखकर उनकी आर्थिक मदद की.

पांडिया ने बताया कि इस घटना में हरियाणा सरकार में माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को पांच पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई यह बहुत ही दुखद घटना हुई है. सत्यनारायण पांडिया ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माणसामग्री लगाने से इतना बड़ा हादसा हुआ है. पांडिया ने कहा कि ठेकेदारों के विरुद्ध भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.