अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धा के साथ हुई पूजा-अर्चना

• पूजा स्थलों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना

  • रिपोर्ट: वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र)। अनंत चतुर्दशी के पर्व पर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीहरि विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। बुटबेढवा स्थित रामलीला मैदान में आनंद द्विवेदी ने अनंत भगवान की पूजा-अर्चना कराई। वहीं मां काली मंदिर परिसर में राजीव रंजन तिवारी एवं मनोज तिवारी तथा डीहवार बाबा प्रांगण में नंदलाल तिवारी ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि विष्णु से परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद अनंत सूत्र धारण किया। क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.