SP inspection at Rampur Police Lines: रामपुर पुलिस लाइन में एसपी ने किया परेड निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याओं की भी सुनीं

SP inspection at Rampur Police Lines: पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

rampur-sp-police-line-parade-inspection-orderly-room
रामपुर पुलिस लाइन में एसपी निरीक्षण

पुलिसकर्मियों की समस्याओं की हुई सुनवाई

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ओआर (Orderly Room) का आयोजन भी किया। इसमें पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं, प्रार्थना-पत्रों और लंबित प्रकरणों की सुनवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मामलों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पुलिसकर्मियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.