NH-34 Toll Plaza Cleaning Drive: NH-34 टोल प्लाजा पर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ मार्ग और सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश

NH-34 Toll Plaza Cleaning Drive: एटा राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलीगढ़ हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से टोल प्लाजा आसपुर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टोल परिसर, सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया।

अभियान का संयोजन सुनील कुमार राय, मृत्युंजय कुमार चौबे और ज्ञानेंद्रकर छतरी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान इंसीडेंट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों ने सक्रिय रूप से अभियान में भाग लिया और स्वच्छता कार्य में योगदान दिया।

nh-34-toll-plaza-cleanliness-drive-etah
इंसीडेंट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान

सड़क किनारे कचरा न फेंकने की अपील

स्वच्छता अभियान के दौरान कर्मचारियों ने आसपास पड़े कचरे को एकत्र कर निर्धारित स्थान तक पहुंचाया। साथ ही टोल प्लाजा और राजमार्ग क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं है, बल्कि रोजाना हजारों यात्रियों की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए राजमार्ग और उसके आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है।

अलीगढ़ हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड की इस पहल के जरिए स्वच्छता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। अभियान में शामिल टीम ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान कूड़ा सड़क किनारे न फेंकें और राजमार्ग की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.