Maniram Keharwala Death Anniversary: स्व. मनीराम केहरवाला की पुण्यतिथि पर कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण

Maniram Keharwala Death Anniversary (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद के पूर्व विधायक एवं हरको बैंक हरियाणा के अध्यक्ष स्वर्गीय मनीराम केहरवाला की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कोर्ट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर की नवनिर्मित बिल्डिंग के सामने पौधे रोपकर स्व. मनीराम केहरवाला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 maniram-keharwala-death-anniversary-plantation-ellenabad
बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप कामरा ने स्व. मनीराम केहरवाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वहीं एडवोकेट राजेंद्र केहरवाला ने भी स्व. मनीराम केहरवाला को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाज को दिए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस मौके पर एडवोकेट अजायब सिंह बराड़, राकेश बब्बर, अजय सिरोहा, संदीप गोयल, कुलदीप कडवासरा, कविता शर्मा, मनिंदर सिद्धू, भरत पारीक, राजकुमार खत्री, ओपी बालान, उदय प्रताप सिद्धू, धर्मपाल गोदारा, मोहित शर्मा, रविकरण गिजवानी, मीरा स्वामी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.