Sonbhadra Teachers Meeting: शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक

Sonbhadra Teachers Meeting: खबर यूपी के सोनभद्र से है जहां राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों की विभिन्न विभागीय समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी एवं जिला महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान महासंघ ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय को सम्मानित कर बधाई दी। बीएसए ने इस उपलब्धि को जनपद के शैक्षिक जगत के सभी लोगों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। महासंघ ने विभिन्न मांगों से संबंधित मांग पत्र भी सौंपा।

sonbhadra-teachers-problems-national-educational-federation-meeting
बीएसए मुकुल आनंद पाण्डेय के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

बैठक में चयन वेतनमान, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया, प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे शिक्षकों को जिम्मेदारी के अनुरूप प्रधानाध्यापक का पूर्ण वेतनमान, महिला शिक्षिकाओं के मातृत्व अवकाश एवं बाल्यकाल देखरेख अवकाश के आवेदनों का समय से निस्तारण, स्थानांतरित शिक्षकों की मूल सेवापुस्तिका शीघ्र भेजने तथा शिक्षकों के वेतन खाते परिवर्तन में बैंक चयन को शिक्षक की स्वेच्छा पर रखने समेत कई मुद्दे उठाए गए। बीएसए ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का सकारात्मक आश्वासन दिया।

बैठक में संगठन मंत्री गणेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, बृजेश महादेव, संतोष चौरसिया, रितेश जायसवाल, दिलीप पाठक, दिनेश दुबे, अरुणेश पांडेय, संदीप तिवारी, नागेंद्र सिंह, सुनील समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.