Mirzapur Dr Vishram Farewell Ceremony: मीरजापुर में अपर कमिश्नर डा. विश्राम को दी गई विदाई, व्यापार मंडल ने किया सम्मान

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

Mirzapur Dr Vishram Farewell Ceremony: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की मीरजापुर इकाई की ओर से मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर कमिश्नर (न्यायिक), विन्ध्याचल मंडल डा. विश्राम (IAS) के सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद पर स्थानांतरण होने पर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

प्रशासनिक कार्यशैली और जनसंवेदनशीलता की हुई सराहना

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह), सदस्य विधान परिषद, मीरजापुर-सोनभद्र उपस्थित रहे। वक्ताओं ने डा. विश्राम के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके प्रशासनिक अनुभव, कार्यशैली और आमजन के प्रति संवेदनशीलता का उल्लेख किया।

व्यापार जगत से जुड़े पदाधिकारी रहे मौजूद

समारोह में दीप चंद जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर, संजय सिंह गहरवार, जिलाध्यक्ष मीरजापुर तथा आयुष सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मीरजापुर सहित उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने डा. विश्राम के नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.