Neelkamal Khil Gaya Book Release: वरिष्ठ कथाकार प्रेम कुमार त्रिपाठी की दसवीं कृति ‘नीलकमल खिल गया’ का विमोचन 26 सितंबर को

Neelkamal Khil Gaya Book Release: प्रतापगढ़ जनपद के वरिष्ठ कथाकार प्रेम कुमार त्रिपाठी ‘प्रेम’ के लघुकथा संग्रह ‘नीलकमल खिल गया’ का विमोचन 26 सितंबर को सदर बाजार स्थित त्रिपाठी निकेतन में होगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ‘प्रवात’ के आवास पर जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक अखिल नारायण सिंह और संयोजक नियाज हसन ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।

प्रेम कुमार त्रिपाठी की दसवीं कृति है ‘नीलकमल खिल गया’

‘नीलकमल खिल गया’ प्रेम कुमार त्रिपाठी की दसवीं कृति है। इससे पहले उनकी ‘सबक’, ‘लीला’, ‘दो मुट्ठी चावल’, ‘घर वापसी’, ‘मन का आंगन’, ‘हिसाब अभी बाकी है’, ‘बुक्का बुआ’, ‘दिल का दरवाजा’ और ‘समय की लाठी’ जैसी कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं।

प्रेम कुमार त्रिपाठी अब तक 150 से अधिक दीर्घ कथाएं और 75 लघुकथाएं लिख चुके हैं। उन्होंने उपन्यास और काव्य के क्षेत्र में भी लेखन किया है। उनकी कहानियों में सामाजिक सरोकार, यथार्थ और जनजीवन से जुड़े विषय प्रमुखता से दिखाई देते हैं।

प्रेमचंद की साहित्यिक विरासत से जुड़ा प्रतापगढ़

आयोजकों के अनुसार, अमर कथाकार मुंशी प्रेमचंद का वास्तविक लेखन प्रतापगढ़ में रहने के दौरान शुरू हुआ था। प्रेम कुमार त्रिपाठी इसी साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए दशकों से कहानी लेखन के माध्यम से समाज और जनमानस से जुड़े विषयों को सामने ला रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.