Bal Mukund Gupta Death Anniversary: हिंदी पत्रकारिता के मसीहा, भारतेंदु युग के सेनापति, यशस्वी साहित्यकार एवं मूर्धन्य पत्रकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त जी की 119वीं पुण्यतिथि पर झज्जर के संवाद भवन में आयोजित 

Jhajjar/Haryana,September 19  ( डॉ एम पी भार्गव ): शुक्रवार को हरियाणा के झज्जर में हिंदी पत्रकारिता के मसीहा बाल मुकुंद गुप्त की पुण्य तिथि का भव्य आयोजन किया गया। इस विशाल समारोह में पद्मश्री वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल जी, अकादमी निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी जी, हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश प्रधान के.बी. पंडित जी, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान जी,संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल यादव जी, परिषद् के महासचिव डॉ. प्रवीण खुराना जी तथा सत्यवीर नाहड़िया जी सहित प्रदेशभर से साहित्य एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर करीब एक दर्जन नवप्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण किया गया तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान, पुस्तक लोकार्पण और विचार गोष्ठी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

बाबू बालमुकुंद गुप्त जी की पुण्यतिथि केवल एक महान साहित्यकार और पत्रकार को स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि अपनी भाषा, अपनी पत्रकारिता और अपनी राष्ट्रीय चेतना की उस गौरवशाली परंपरा को नमन करने का अवसर है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी कलम को समाज और राष्ट्र की आवाज बनाया।

गुड़ियानी की धरती से निकली उनकी ओजस्वी लेखनी आज भी पत्रकारों और साहित्यकारों को सत्य, साहस एवं सामाजिक दायित्व का संदेश देती है।

स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.