मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधायक कुमार आयलानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया की सदिच्छा भेंट

Mumbai : उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार आयलानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष तथा गटनेता राजेश वधारिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके शासकीय निवास ‘वर्षा’ पर सदिच्छा भेंट की।

गणेशोत्सव के पावन अवसर पर दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री फडणवीस को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा गणेशजी का दर्शन एवं पूजन कर महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण प्रगति के लिए मंगलकामना की।

इस अवसर पर उल्हासनगर शहर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं मांगों पर मुख्यमंत्री के साथ सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। शहर में प्रलंबित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को गति देने, आवश्यक शासकीय मंजूरियां प्राप्त करने तथा संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उल्हासनगर के विकास से संबंधित विषयों को सकारात्मकता से लेते हुए संबंधित मांगों पर आवश्यक कार्रवाई एवं शासन स्तर पर उचित सहयोग का आश्वासन दिया।

विधायक कुमार आयलानी ने कहा कि उल्हासनगर के सर्वांगीण विकास, नागरिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान तथा विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए राज्य सरकार के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.