चमरौआ विधानसभा में AIMIM की जनसभाओं में उमड़ी भीड़, दोनों जनसभाएं रहीं सफल

रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान का चमरौआ विधानसभा क्षेत्र-35 का दौरा सफल रहा। इस दौरान ग्राम हरेटा और कस्बा नगलिया आकिल में आयोजित दोनों जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ग्राम हरेटा में दोपहर करीब 1:30 बजे आयोजित पहली जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मेहताब चौहान ने पार्टी के मिशन और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने लोगों से संगठन को मजबूत करने और अपने हक के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।

इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे कस्बा नगलिया आकिल स्थित मदीना मस्जिद के सामने दूसरी जनसभा आयोजित की गई। आयोजकों के अनुसार, यहां भी बड़ी संख्या में लोग जुटे और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान पार्टी समर्थकों ने नारेबाजी भी की।

दोनों कार्यक्रमों में पश्चिमी प्रदेश महासचिव शादाब एस.के., जिला अध्यक्ष फरीदुज़ जफर रहमानी, जिला मुख्य महासचिव डॉ. अंसार अली समेत पार्टी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष फरीदुज़ जफर रहमानी ने दोनों स्थानों की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चमरौआ की जनता ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन और विश्वास दिखाया है। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और सहयोग आगे भी इसी तरह बना रहना चाहिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.